फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar: 5 including 2 patwaris arrested for changing girdawaris of government land

अमृतसर: सरकारी जमीन की गिरदावरियां बदलने पर 2 पटवारियों समेत 5 गिरफ्तार, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई

Thu, 20 Oct 2022 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 02:03 AM IST
सार

मामले की जांच के बाद विभाग ने पटवारी लखबीर सिंह और सेवामुक्त पटवारी दलबीर सिंह को बुधवार की सायं गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा  मामले में तीन प्राइवेट व्यक्तियों ब्रिजनेव सिंह, सुखजीत सिंह और सुखदेव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Amritsar: 5 including 2 patwaris arrested for changing girdawaris of government land
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने अमृतसर के गांव दरिया मनसूर में निकासी और पूनर्वास विभाग की मालकी वाली जमीन के कुछ प्राइवेट लोगों के कब्जे में होने के चलते फर्जी केसों का हवाला देकर उसकी गिरदावरी बदलने के आरोपों में माल विभाग के 2 पटवारियों और 3 प्राइवेट लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ब्यूरो ने मामले की जांच के बाद राजस्व विभाग के 3 पटवारियों (एक सेवामुक्त) और 9 प्राइवेट लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और आईपीसी की धारा 420, 465,466,468,471  तथा 120-बी के तहत केस दर्ज किया है। विजीलेंस के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ प्राइवेट कारिंदे माल विभाग के पटवारियों के साथ मिलकर जमीन की गिरदावरियां बदलने काम कर मोटी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान ही  सुखा सिंह निवासी कमीरपुरा, अमृतसर की शिकायत पर ब्रिजनेव सिंह, हरशेर सिंह, रमनदीप कौर पत्नी हरशेर सिंह, रिंपलजीत कौर , पत्नी ब्रिजनेव सिंह निवासी कोटली कोरोटाना, अमृतसर व हाल निवासी होली अस्टेट, अमृतसर सुखजीत सिंह, उसके लड़के प्रभदीप सिंह और रवदीप सिंह निवासी जगदेव खुर्द, बलजीत कौर निवासी कलोमाहल, अमृतसर, सुखदेव सिंह निवासी कलोमाहल और राजस्व विभाग के सेवामुक्त पटवारी दलबीर सिंह निवासी करतार नगर, छेहरटा, पटवारी रंजीत सिंह निवासी मुहल्ला गोपाल नगर, अमृतसर तथा पटवारी लखबीर सिंह निवासी गांव बल लब्बे पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के तहत पर्चा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद विभाग ने पटवारी लखबीर सिंह और सेवामुक्त पटवारी दलबीर सिंह को बुधवार की सायं गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा  मामले में तीन प्राइवेट व्यक्तियों ब्रिजनेव सिंह, सुखजीत सिंह और सुखदेव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड  लेकर पूछताछ की जाएगी। जबकि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ब्यूरो की टीमें लगातार छापेमारी कर रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed