{"_id":"56ed6fd34f1c1b7e628b4cd8","slug":"accuse-arrest-accuse-arrest-in-kapurtahala-loot-accuse-arrest-kapurthala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपूरथला में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 19 Mar 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में नौ वारदात कबूल की हैं।
तीनों के खिलाफ थाना कोतवाली के केस दर्ज कर लिया गया है। फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
डीएसपी जांच हरप्रीत सिंह बेनीपाल और सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई नवीन कुमार को सूचना मिली थी कि अमनदीप सिंह निवासी नवां पिंड भट्ठे, अजय कुमार निवासी तलवंडी मेहमा और अवनिंदर सिंह निवासी नूर की बाजार तरनतारन लूट का सामान बेचने के लिए गांव दंदूपुर रोड पर घूम रहे हैं। इस पर एएसआई नवीन कुमार ने गांव दंदूपुर रोड पर नाकाबंदी करके अमनदीप और अजय को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि अवनिंदर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सीआईए ने इनसे चार मोबाइल, एक बाइक और काफी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कपूरथला शहर और आसपास के क्षेत्रों में लूट और स्नेचिंग की नौ वारदात कबूली है। इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ थाना कोतवाली के केस दर्ज कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।