{"_id":"5a8d92764f1c1ba3268bb73d","slug":"91519227510-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में एकसाथ तीन दुकानों पर हुई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुजानपुर में एकसाथ तीन दुकानों पर हुई चोरी
Updated Wed, 21 Feb 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर में एक साथ तीन दुकानों में चोरी
49 हजार की नकदी और छह हजार का सामान चोरी
थाना सुजानपुर की पुलिस ने की मामले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
हलका सुजानपुर में बीते मंगलवार की रात चोरों ने पुल नं. 4 के पास स्थित 3 करियाना स्टोरों पर एकसाथ चोरी को अंजाम दिया। एक दुकान से चोरों ने करीब 25 हजार, एक से 6 हजार का सामान, 3500 की नकदी और तीसरी दुकान से करीब 20 हजार चुरा लिए। तीनों दुकानों के मालिकों ने बताया की उनकी ओर से पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं थाना सुजानपुर की पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। वहीं यहां पर देखने वाली बात यह है कि तीनों दुकानों के शटर एक ही स्थान से तोड़कर जैक से ऊपर उठाए गए थे।
पहली दुकान के मालिक बिहारी लाल जगन्नाथ फर्म के होलसेल करियाना स्टोर के मालिक भारत भूषण महाजन पुत्र जगन्नाथ महाजन ने बताया कि वह रोज की तरह रात को अपनी दुकान बंद कर चले गए थे। सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें सूचित किया की उनकी दुकान का शटर खुला है और मौके पर आकर देखा तो दुकान से लगभग 25 हजार की नकदी चोरी हो चुकी थी।
चोरी के दूसरे मामले में सुरिंद्र कुमार पुत्र बंसी लाल निवासी कैलाशपुर ने बताया कि वह भी रात को अपनी दुकान बंद कर चले गए थे। सुबह उन्हें किसी ने फोन पर सूचित किया की उनकी दुकान के शटर खुले हैं। जब सुरिंद्र कुमार ने अपनी दुकान पर देखा तो उनकी दुकान से 6000 रुपये की सिगरेट व 3500 रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं तीसरे मामले में चेतन कुमार पुत्र करनैल चंद निवासी कश्मीर मोहल्ला ने बताया कि वह भी रोज की तरह ही दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह दुकान पर आए तो ताले टूटे हुए थे। चेतन ने बताया कि उनकी दुकान से भी करीब 20 हजार की नकदी चोरी हुई है। वहीं थाना सुजानपुर के प्रभारी इकबाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। उनकी ओर से मौका देखकर मामले की जांच कर चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।