{"_id":"599daf524f1c1b053c8b4569","slug":"91503506258-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी करके सिखों की भावानाओं को आहत करने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी करके सिखों की भावानाओं को आहत करने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेअदबी के आरोप में महंत पर केस दर्ज
बटाला। श्री हरगोबिंदपुर की एक धर्मशाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अमर्यादित प्रकाश करने और संभाल नहीं करने के आरोप में पुलिस ने महंत के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी धूलका के सदस्य निशान सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे कमेटी के सदस्यों को सूचना मिली थी कि श्रीहरगोबिंदपुर की एक धर्मशाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया है, लेकिन मर्यादा का पालन नहीं किया जा रहा। सूचना मिलने के बाद वह कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ वहां पहुंचे। वहां देखा कि धर्मशाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया था, लेकिन ठीक ढंग से संभाल नहीं की जा रही थी।
गुरु ग्रंथ साहिब के कई अंग फटे हुए थे और उन्हें टेप से चिपकाया गया था। कमेटी के सदस्यों ने धर्मशाला के संचालक महंत लक्ष्मन सिंह के कमरे में जाकर देखा, तो वहां बाणी के कुछ पन्ने फटे मिले और उनकी पर्चियां बनाई गईं थीं। ऐसा करके लक्ष्मन सिंह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करके सिखों की भावनाएं आहत कर रहा था। थाना श्री हरगोबिंदपुर के एएसआइ तारा सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में लक्ष्मन सिंह वासी थाना कोतवाली मेरठ (यूपी) मौजूदा वासी श्री हरगोबिंदपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।