{"_id":"5c8e6e30bdec22143e2c59c8","slug":"81552838192-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता अपने दोनों बच्चों समेत ट्रेन के आगे कूदा, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता अपने दोनों बच्चों समेत ट्रेन के आगे कूदा, पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चों समेत ट्रेन के आगे कूदा, पिता-पुत्र की मौत
हालत गंभीर होने पर पांच साल की घायल बेटी अमृतसर रेफर
काम नहीं मिलने पर मानसिक रूप से परेशान था जसवंत सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बेरोजगारी से परेशान पिता ने शुगर मिल के पास अपने दो बच्चों समेत मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। इससे पिता और साढ़े तीन साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पांच वर्ष की बेटी के सिर और बाजू पर चोट आने के बाद गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया है। रेलवे पुलिस पिता-पुत्र के शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा रविवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे का है। बताया जा रहा है कि मरने वाला व्यक्ति पहले ड्राइवर का काम करता था और इन दिनों काम न मिलने की वजह से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। जीआरपी चौकी बटाला के इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि जसवंत सिंह (32) निवासी अमृतसर बटाला के गांव कोटला शहिया अपनी बहन के घर आया था। यहां आये उसे करीब एक हफ्ता हो गया था। उसके साथ उसका साढ़े तीन साल का बेटा फतेह सिंह और पांच साल की बेटी जशनप्रीत कौर भी आई थी। रविवार को करीब तीन बजे वह गांव कोटलाशहिया से अपने घर वापस जाने के लिये निकले।
सवा तीन के करीब शुगर मिल के पास एक माल ाड़ी गुजर रही थी। जसवंत सिंह अपने दोनों बच्चों समेत ट्रेन के आगे कूद पड़ा। इससे जसवंत सिंह और उसके बेटे फतेह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से बेटी जशनप्रीत कौर के सिर और बाजू पर गहरी चोटें लगी। जशनप्रीत कौर को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया है। रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं मृतक जसवंत सिंह के जीजा ठाकुर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।