फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   10 दिन पहले दुबई से आये युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला

10 दिन पहले दुबई से आये युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला

Fri, 01 Feb 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
10 दिन पहले दुबई से आये युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
विज्ञापन

मुंह से निकला था झाग, शव के पास पड़ा था नशीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस थाना किला लाल सिंह के आधीन आते गांव फजलाबाद के रहने वाले 28 साल के युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। वह 10 दिन पहले ही दुबई से अपने गांव फजलाबाद आया था। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई कर की और पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके वारिसों के हवाले कर दिया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में नवजोत सिंह निवासी गांव फजलाबाद ने बताया है कि उसका भाई जतिंदर सिंह दुबई में काम करता था। करीब दस दिन पहले ही जतिंदर सिंह अपने गांव फजलाबाद पहुंचा था। वीरवार की रात भाई जतिंदर सिंह घर से बाहर चला गया। इसके बाद वह घर नही आया। कुछ देर के बाद ही उन्हें पता चला कि उसके भाई का शव गांव तलवंडी झूरां हाइवे रोड पर पड़ा है। इस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

जतिंदर के शव के पास नशीला पदार्थ पड़ा हुआ था और उसके भाई के मुंह से झाग निकल रहा था। एएसआई ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। एएसआई के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही जतिंदर सिंह की मौत के कारण का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed