फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन पखोके समेत

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन पखोके समेत

Tue, 01 Jan 2019 09:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 01 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन पखोके समेत
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन समेत 8 पर केस
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी के पति से मारपीट और दो पुलिस मुलाजिमों की वर्दी फाड़ने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। कांग्रेसी प्रत्याशी गुरप्रीत कौर के पति से शिअद समर्थकों ने रात को मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी के साथ भी आरोपियों ने गाली गलौच किया और दो पुलिस मुलाजिमों की वर्दी फाड़ दी। थाना सदर पुलिस ने मामले में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन समेत 8 लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में विधान सभा हलका खडूर साहिब के गांव पखोके में सरपंच के लिए प्रत्याशी गुरप्रीत कौर ने पति हरजिंदर सिंह ने बताया अपने समर्थकों के साथ बैठक करके 29 दिसंबर की रात को 8:30 बजे घर जा रहा था। रास्ते में एसजीपीसी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अलविंदरपाल सिंह पखोके (हलका इंचार्ज) के लड़के रणजोध सिंह, बिक्रमजीत सिंह के अलावा मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन अमरीक सिंह पखोके अपने साथियों कंवलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रभजीत सिंह, हरपाल सिंह, दविंदर सिंह मिले और गाली गलौच करने लगे। उसने जब उनको ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास गश्त कर रहे थाना सदर तरनतारन के सब इंस्पेक्टर करनजीत सिंह, एएसआई तरवेज सिंह ने उनको रोकना चाहा तो अकाली समर्थकों ने पुलिस पार्टी के साथ गाली गलौच किया। दोनों की वर्दिया फाड़ दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी सब डिविजन गोइंदवाल साहिब हरदेव सिंह बोपाराय पहुंचे। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने हरजिंदर सिंह की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed