फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चौथी कक्षा के छात्र के साथ स्कूल के बुजुर्ग बस ड्राइवर द्वारा कुकर्म करने के आरोप में मामला दर्ज

चौथी कक्षा के छात्र के साथ स्कूल के बुजुर्ग बस ड्राइवर द्वारा कुकर्म करने के आरोप में मामला दर्ज

Fri, 31 Aug 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
चौथी कक्षा के छात्र के साथ स्कूल के बुजुर्ग बस ड्राइवर द्वारा कुकर्म करने के आरोप में मामला दर्ज
चौथी के छात्र से बस ड्राइवर ने किया कुकर्म
विज्ञापन

आरोपी बुजुर्ग पर केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
पिछले 15 दिनो से बच्चे से कर रहा था गलत काम
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस चौकी हरचोवाल के आधीन आते एक गांव के रहने वाले चौथी कक्षा के छात्र के साथ स्कूल के ही 60 साल के बुजुर्ग बस ड्राइवर कई ओर से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निजी स्कूल का बस ड्राइवर छुट्टी के बाद शाम को बच्चे को अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाता था और वहीं पर उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। आरोपी पिछले 15 दिनों से गलत काम कर रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पीड़ित 11 वर्षीय बच्चे की माता ने बताया कि उसका बेटा एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह जब वह अपने बेटे को नहलाने लगी तो वह नीचे नहीं बैठ नहीं रहा था। उसने देखा कि उसकेे खून निकल रहा था। इस पर परिवार ने इसकी सूचना एक समाज सेवी संस्था को दी। संस्था के प्रधान और बच्चे के पारिवारिक मेंबरों ने सारे मामले के बारे में पुलिस को बताया। हरचावोल पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्चे की माता के बयानों पर आरोपी बुजुर्ग भाग सिंह के खिलाफ थाना श्री हरगोबिंदपुर में धारा 377 चाइल्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। एएसआई ने बताया कि भाग सिंह पिछले काफी समय से स्कूल बस चलाता है और उसने हीबच्चे के परिवार से कहा था कि वह उसे अपने घर में शाम के समय पढ़ा दिया करेगा। आरोपी भाग सिंह के गांव में दो घर ह। एक घर में उसकी पत्नी और बाकी परिवार रहता है, जबकि दूसरे घर में वह अकेला रहता है। अकेले होने का फायदा उठाते हुए भाग सिंह बच्चे के साथ कुकर्म करता रहा। स्कूल के प्रबंधकों ने भी पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed