फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: सड़क हादसों में हेड कांस्टेबल और अग्निवीर के भाई की मौत

Thu, 22 Oct 2026 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime news
अमीनगर सराय/रटौल। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर पिलाना भट्ठे के पास दूध के टैंकर ने सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल संजय कुमार (45) निवासी गली नंबर तीन कोर्ट रोड बागपत की बाइक में टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। इससे संजय कुमार की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई। इसके अलावा मंगलवार देर रात अग्निवीर के भाई सागर (23) निवासी ढिकौली और उसके दोस्त रोहित की बाइक ऊंट बुग्गी से टकरा गई, जिससे सागर की मौत हो गई और रोहित घायल हो गया।
विज्ञापन

बागपत के कोर्ट रोड निवासी ऋषिपाल ने बताया कि उनके भाई संजय कुमार सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल थे, जो बुधवार को अपनी पत्नी रूबी के साथ कपड़े खरीदने अमीनगर सराय गए थे। वहां से वापस आते समय मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जैसे ही पिलाना भट्ठे के पास पहुंचे तो पीछे से आए कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिसमें संजय सड़क की तरफ और उनकी पत्नी रूबी किनारे की तरफ गिर गई।
विज्ञापन

तभी कैंटर का पहिया संजय कुमार के ऊपर से उतर गया, जिससे उनकी मौके ही मौत हो गई। उनकी घायल पत्नी रूबी का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढिकौली गांव निवासी अग्निवीर सैनिक सचिन ढाका ने बताया कि उसका छोटा भाई सागर बीए का छात्र था। मंगलवार रात सागर अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक से ललियाना गांव में दशहरे का मेला देखने गया था। रात करीब 11 बजे मेला देखकर दोनों घर वापस आ रहे थे। जैसे ही चमरावल चौराहे के पास स्कूल के सामने पहुंचे तो आगे चल रही ऊंट बुग्गी से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
टक्कर लगते ही सागर उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा, जबकि रोहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मेला देखकर पीछे आ रहे ढिकौली गांव के युवकों ने पुलिस सूचना दी और दोनों की पहचान करने के बाद परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन दोनों को निजी अस्पताल में लेकर चले गए। जहां उपचार के दौरान सागर की मौत हो गई। इस मामले में एएसपी प्रवीण कुमार चौहान का कहना है कि दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वर्ष 2004 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे संजय कुमार
कोर्ट रोड गली नंबर तीन के रहने वाले संजय कुमार वर्ष 2004 में सीआरपीएफ में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। अब उनकी तैनाती दिल्ली में चल रही थी। वहां से घर आए हुए थे। संजय कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और उनके परिवार में दो बेटे हैं।


पिता बोले, बार-बार मना करने के बाद भी मेला देखने गए
ढिकौली गांव के रहने वाले सोनू ढाका गाड़ी धुलाई का काम करते हैं और उनके परिवार में चार बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें रोहित दूसरे नंबर के थे। मंगलवार रात हादसे में रोहित की मौत के बाद सोनू ढाका टूट गए। बुधवार को बिलखते हुए कह रहे थे कि रोहित को मेले में जाने से रोकने के लिए बार-बार मना करते रहे, लेकिन रोहित ने बात नहीं मानी और मेला देखने चला गया। रोहित ढाका बीए की पढ़ाई के साथ सेना और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी भी कर रहे थे। बुधवार को परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed