फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जमीन के नाम पर साढ़े पन्द्रह लाख की धोखाधड़ी

जमीन के नाम पर साढ़े पन्द्रह लाख की धोखाधड़ी

Fri, 16 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
जमीन के नाम पर साढ़े पन्द्रह लाख की धोखाधड़ी
जमीन के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन

थाना सदर, छेहरटा में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
जमीन के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में साढ़े पंद्रह लाख रुपयों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सदर और छेहरटा में दर्ज हुए इन माममों में एक महिला समेत दो लोगों को नामजद किया गया है।
पहला मामला थाना सदर में कुलदीप सिंह ने दर्ज करवाते हुए बताया कि रवि कुमार निवासी गुरूनानक नगर तुंगबाला ने उनके साथ 12 लाख रुपये की ठगी की है। रवि ने उन्हें तुंगबाला में दुकान देने के लिए कुल 28.15 लाख का सौदा करते हुए बारह लाख रुपये एडवांस लिए थे। रवि अब न उनके 12 लाख रुपये वापस लौटा रहा है और न ही जमीन अपने नाम कर रहा है। एएसआई मलकीत सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना छेहरटा में दर्ज हुआ है। यह मामला रमेश कुमार के बयानों पर दर्ज किया गया है। रमेश कुमार ने बताया कि घुन्नूपुर काले की रहने वाली शारदा रानी ने उनसे 3.50 लाख रुपये की ठगी की है। शारदा रानी ने उन्हें जमीन देने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये एडवांस ले लिए और जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं की। जब उन्होंने पैसों की डिमांड की तो उन्हें बुरा भला कहकर झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी गई। एएसआई दविंदर कुमार ने बताया आरोपी शारदा रानी को गिरफ्तार करने के लिए महिला स्टाफ के साथ पुलिस ने उनके घर में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिली। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed