फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   3 दिन में 3 चोरियों से दहशत में नेहरू नगर के लोग

तीन दिन में लगातार 3 चोरियां, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

Sat, 08 Sep 2018 10:47 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
3 दिन में 3 चोरियों से दहशत में नेहरू नगर के लोग
शहर में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। मोहल्ला भारत नगर में तीन दिन में 100 गज के घेरे में 3 चोरी की वारदात हो चुकी हैं। मंगलवार को बैंक मैनेजर हरीश कुमार और बुधवार को डैम के पूर्व अधिकारी रघुवीर सिंह के घर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वीरवार रात चोरों ने शिव अन्नपूर्णा माता मंदिर को निशाना बनाया। चोर वहां से हजारों रुपये की नकदी उड़ा ले गए। इस चोरी की घटना का पता मंदिर की पुजारी राज कुमार को शुक्रवार सुबह उस समय लगा जब वह तड़के सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए। चोर मंदिर में रखे दानपात्र को उखाड़कर छत पर ले गए थे।
विज्ञापन


वहां ताले तोड़ उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी लेकर वह फरार हो गए। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि वीरवार रात 1.37 पर चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले चोर मंदिर के साथ लगते प्लॉट से मंदिर की छत तक पहुंचे। चोरों ने अलग-अलग जगह पर मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद एक युवक सीढ़ियों से उतर कर मंदिर में गया। उसकी ओर से पहले मंदिर में रहने वाले पुजारी और उसके परिवार जनों के सोने की बात को सुनिश्चित करने के लिए उनके कमरे के बाहर अच्छी तरह जांच की।
विज्ञापन


इसके बाद वह शिव मंदिर में पहुंचा और वहां रखी गोलक को वहीं तोड़ने की बजाय, सीढ़ियों से होते हुए मंदिर की छत पर चला गया। गोलक के ताले तोड़ने तथा उसमें रखी धनराशि को लेकर सभी वहां से फरार हो गए। मंदिर के पुजारी ने इस घटना की जानकारी थाना डिवीजन नम्बर-2 पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने मौके पर पहुंच तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएचओ रविन्द्र रूबी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वार्ड पार्षद सुरेश पिंटू ने कहा कि रोज चोरियां हो रहीं हैं, पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति करती है। उन्होंने कहा कि वार्ड में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed