{"_id":"5b7c44d342c7924675342666","slug":"71534870739-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 बोतल शराब और 4 ग्राम हेरोइन के साथ 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
140 बोतल शराब और 4 ग्राम हेरोइन के साथ 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब और हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला पुलिस ने 140 बोतल शराब और 4 ग्राम हेरोइन के साथ 2 महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना शाहपुरकंडी के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि गांव रानीपुर धींगा की दो महिलाएं अपने घर में शराब बेचती थीं। इसके बाद 2 पुलिस पार्टियों ने रेडकर अनीता और कमलेश को 70-70 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अनीता को उसके घर के पास शराब के साथ गिरफ्तार किया जबकि कमलेश के घर से 70 बोतलें बरामद की। दोनों महिलाओं पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं एक अन्य मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने चक्की पुल के पास स्कूटी सवार युवक को 4 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी युवक की पहचान राहुल नैय्यर निवासी राम शरण कालोनी के रूप में हुई है। इसके अलावा थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने मनवाल निवासी नितिन को हेरोइन, सिल्वर पेपर, 10 के नोट और लाइटर के साथ गिरफ्तार किया। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।