फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जमीनी विवाद के चलते दो तलाकशुदा महिलाओं पर हमला

जमीनी विवाद के चलते दो तलाकशुदा महिलाओं पर हमला

Fri, 20 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते दो तलाकशुदा महिलाओं पर हमला
जमीन विवाद में दो बहनों पर हमला
विज्ञापन

पिता, भाई समेत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
जमीनी विवाद के चलते दो तलाकशुदा बहनों से मायके वालों ने मारपीट की। थाना भैनी मीया खां पुलिस ने पिता, भाई, भाभियों सहित 7 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि गांव गुन्नोपुर में दो बहनें रविंद्र कौर व लखविंद्र कौर पुत्रियां महंगा सिंह अपने मायके घर में ही कमरे बनाकर रह रही हैं। इन दोनो का तलाक हो चुका है। मंहगा सिंह की चार लड़कियां वा एक लड़का जगदीश सिंह है। महंगा सिंह ने अपनी जायदाद में से सभी लड़कियों को एक-एक एकड़, एक एकड़ अपने बेटे और एक एकड़ अपने लिए रखा है। अपने हिस्से की 2 एकड़ जमीन पर दोनों बहनें खेतीबाड़ी कर अपना गुजारा करती हैं। इस बात को लेकर इन दोनों बहनों का अपने पिता तथा भाईयों के साथ पुराना विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रविंद्र कौर ने आरोप लगाया कि वह वीरवार की शाम लगभग 7 बजे गांव के गुरुद्वारे में माथा टेक वापस घर आई थी। इस दौरान भाई जगदीश सिंह, पिता महंगा सिंह, संदीप कौर पत्नी जगदीश सिंह, सतनाम सिंह पुत्र जगदीश सिंह, प्रदुमण सिंह पुत्र कपूर सिंह, जसपाल सिंह पुत्र निर्मल सिंह व कुलविन्द्र कौर पत्नी अमर सिंह ने हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। बहन लखविंद्र कौर उसकी मदद के लिए आई तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि रविन्द्र कौर के बयानों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं केस दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed