{"_id":"5a9c211e4f1c1b28428b8795","slug":"71520181534-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व शिक्षा मंत्री सेखवां के पीए के घर में चोरों ने सोने के गहने और नकद राशि चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व शिक्षा मंत्री सेखवां के पीए के घर में चोरों ने सोने के गहने और नकद राशि चुराई
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री सेखवां के पीए के घर में चोरी
बटाला। पूर्व शिक्षा मंत्री सेवा सिंह सेखवां के पीए केे घर में दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना सेखवां पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव दानियावाली के रहने वाले लखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेवा सिंह सेखवां का पीए है। उसकी पत्नी कुलप्रीत कौर चोला साहिब का मेला देखने गई थी। घर में ताला लगा था। शाम को घर वापस आने पर गेट का ताला टूटा मिला। अलमारी के लाकर में रखेएक तोले का सोने का ब्रेसलेट, सोने का गजरा, चार ग्राम की एक सोने की अंगूठी, तीन तोले की सोने की चेन और 12 हजार रुपये गायब थे। एएसआई ने बताया जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।