फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कनाडा भेजने के नाम पर 2 लाख 50 हजार रूपये की ठगी

कनाडा भेजने के नाम पर 2 लाख 50 हजार रूपये की ठगी

Sat, 24 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर 2 लाख 50 हजार रूपये की ठगी
कनाडा भेजने के नाम पर ढाई लाख ठगे
विज्ञापन

महिला समेत दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सिटी पुलिस ने एक महिला समेत दो ट्रेवल एजेंट के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और मानव तस्करी एक्ट-2012 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह पुत्र हरमिंदर सिंह निवासी नई आबादी बटाला ने बताया है कि वह कनाडा जाने के लिए ट्रेवल एजेंट महिला पदमनी खन्ना निवासी अमृतसर के संपर्क में आया। पदमनी उसके साथी रेशमप्रीत सिंह निवासी अमृतसर और उसके बीच साढ़े सात लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सौदा इस शर्त पर हुआ कि पहले वह दो लाख 50 हजार देगा। जब वह कनाडा पहुंच जाएगा तो उसे वहां पहुंचकर बाकी की राशि साढ़े पांच लाख रुपये देने होंगे।

मनप्रीत सिंह ने बताया कि शर्त के मुताबिक उसने दोनों ट्रेवल एजेंटों को ढाई लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उक्त दोनों ट्रेवल एजेंट अपना दफ्तर बदलते रहे। इस दौरान उन्होंने तीन दफ्तर बदल लिए लेकिन उसने उनको कहीं न कहीं से ढूंढ लिया। इसके बाद न तो उक्त दोनों एजेंटों ने उसे कनाडा भेजा और न ही उसके ढाई लाख रुपये वापस किए। ऐसा करके उक्त दोनों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस संबंध में थाना सिटी के एएसआई बलदेव राज ने बताया कि शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह के आरोपों की जांच एंटी फ्राड के इंचार्ज एसआई रशपाल सिंह ने की तो आरोप ठीक पाए गए। इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेश पर उक्त दोनों ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed