फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पत्नी के सिर में गोली मारने वाला आरोपी पंचायत सचिव पति गिरफ्तार

पत्नी के सिर में गोली मारने वाला आरोपी पंचायत सचिव पति गिरफ्तार

Mon, 13 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के सिर में गोली मारने वाला आरोपी पंचायत सचिव पति गिरफ्तार
पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पंचायत सचिव पति ने पत्नी के सिर में मारी थी गोली
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव बसंतकोट में अपनी पत्नी को सिर में गोली मारकर उसकी हत्या करने के आरोपी पति को थाना कोटली सूरत मल्ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए पुलिस ने अदालत से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि गांव बसंतकोट के रहने वाले आरोपी पति गुरनाम सिंह को पुलिस ने अठवाल पुल के ड्रेन के पास रविवार की रात को करीब दस बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरनाम सिंह पंचायत विभाग में पंचायत सचिव के रूप में तैनात है। उसे सोमवार को बटाला की कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। एसएचओ ने बताया कि आठ अगस्त को आरोपी पति गुरनाम सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी गुरजीत कौर के सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। जब गुरनाम सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया था तब उसकी पत्नी गुरजीत कौर रसोईघर में अपना काम कर रही थी।
विज्ञापन

आरोपी गुरनाम सिंह अपनी पत्नी के मायके वालों को कोई न कोई नई डिमांड करता रहता था और अपनी मांगों को लेकर अपनी पत्नी को भी तंग परेशान करता रहता था। आरोपी गुरनाम सिंह पर पहले ही कोटली सूरत मल्ही थाने में दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज है। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। पुलिस को मिले तीन दिन रिमांड में वह आरोपी से पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद करने की कोशिश की जोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed