{"_id":"5b23f2fe4f1c1b614d8b67ea","slug":"61529082622-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही बुजुर्ग विधवा की मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में रह रही बुजुर्ग विधवा की मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में अकेले रह रही थीं अमरीक कौर, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
भिखीविंड में रह रही बुजुर्ग विधवा की अज्ञात लोगों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या कर दी।
पूर्व सैनिक हरदीप सिंह पुत्र बलवंत सिंह ने बताया कि उनकी साली अमरीक कौर (62) थाना लोपोके के गांव गौड़िया में ब्याही थी। अमरीक कौर के घर औलाद न होने कारण उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। अमरीक कौर बाद में अपनी मां के साथ कस्बा सरहाली में रहने लगी। 2002 में अमरीक कौर की मां की मौत हो गई। इसके बाद अमरीक कौर अकेले ही रहती आ रही थी। वीरवार शाम को हरदीप सिंह जब घर पहुंचा तो वहां पर अमरीक कौर का शव पड़ा था। मृतका के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। मौके पर थाना प्रभारी कंवलप्रीत सिंह पहुंचे। उन्होंने पूर्व सैनिक हरदीप सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सब डिवीजन पट्टी सोहन सिंह का कहना है कि थाना सरहाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके शव शुक्रवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
चोरी या लूट से जुड़े हो सकते है हत्या के तार
थाना सरहाली की पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे चोरी या लूट मकसद तो नहीं। जबकि हरदीप सिंह के बयान के मुताबिक घर का सारा सामान और नकदी सुरक्षित थी। हालांकि पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि चोरी या लूट की घटना को अंजाम देने के लिए कुछ लोग घर में दाखिल हुए हो। अमरीक कौर ने आरोपियों को पहचान लिया हो जो उसकी हत्या का कारण बना।