{"_id":"5b156aee4f1c1bf26e8b62a2","slug":"61528130286-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से वापिस आये 19 युवकों ने महिला ट्रेवल एजेंट पर वर्क परमिट के बजाय टूरिस्ट वीजा देने के लगाये आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई से वापिस आये 19 युवकों ने महिला ट्रेवल एजेंट पर वर्क परमिट के बजाय टूरिस्ट वीजा देने के लगाये आरोप
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 युवकों से 17 लाख रुपये ठगने का आरोप
दुबई से लौटकर वर्क परमिट के बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजने की एसपी से की शिकायत
युवकों ने कहा-दुबई में उन्हें कोई काम नहीं मिला, जिसका वादा उनसे किया था
कहा-दुबई में एक पंजाबी युवक बेअंत सिंह की मदद के जरिये सभी घर वापस आए
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। वर्क परमिट के बजाय टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजे 19 युवकों ने बटाला आकर उनसे धोखा करने वाली महिला ट्रेवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता युवक जो बटाला, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन से संबंधित हैं, ने महिला ट्रेवल एजेंट को प्रति युवक 90 हजार रुपये यानि कुल 17 लाख 10 हजार रुपये देने का दावा किया हैै। सोमवार को एसएसपी दफ्तर बटाला में शिकायत लेकर आए साहिब सिंह, सतनाम सिंह, डिंपल सिंह, वासी रंगडनंगल, सुरजीत सिंह हरपुरा ने पत्रकारों को बताया कि वह विदेश में रोजगार के लिए जाना चाहते थे। इस संबंध में उनका संपर्क ब्यास की महिला ट्रेवल एजेंट से हुआ। उसने उन्हें दुबई में दो साल के वर्क परमिट पर भेजकर अच्छा रोजगार दिलाने और वहां सेटल कराने का आश्वासन दिया। इसके लिए प्रति युवक 90 हजार रुपये फीस के तौर पर उनसे मांगे। उन्होंने उसे रंगड़ नंगल की एक बेकरी पर बुलाया, जहां महिला एजेंट ने एडवांस सभी युवकों से 45-45 हजार रुपये और उनके पासपोर्ट ले लिए। बाकी के 45 हजार रुपये उन्होंने उसके ब्यास स्थित ऑफिस में जाकर दिए। उसने सारा पैसा लेने के बाद उन्हें पूरा विश्वास दिलाया कि वह उनके वीजा लगाकर वह उन्हें दुबई भेज देगी और वहां पर उन्हें फूड पैकिंग का काम मिल जाएगा। वीजा लगने पर वह सभी दुबई चले गए, लेकिन वहां उन्हें पता चला कि उनके साथ महिला ने धोखा किया है। उन्हें 2 साल के वर्क परमिट पर नहीं, केवल एक महीने के टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजा गया था। वहां पर कोई कंपनी नहीं थी, जिनसे उन्हें काम दिलाने का वादा किया गया था।
महिला ट्रेवल एजेंट ने दी सुसाइड की धमकी
टूरिस्ट वीजा होने के कारण दुबई की किसी कंपनी ने उन्हें काम नहीं दिया। वह दुबई की सड़कों पर भटकते रहे और रात को वहां पार्कों में सोते रहे। पीड़ित लड़कों ने बताया कि आखिरकार दुबई के रहने वाले एक पंजाबी युवक बेअंत सिंह ने उनकी मदद की और उनकी टिकटें करवा दी। जिसकी वजह से वह वापस अपने घरों तक पहुंचे। युवकों ने बताया कि वापस आकर उन्होंने महिला ट्रेवल एजेंट से पैसा वापस मांगा तो उल्टा महिला ट्रेवल एजेंट ने उन्हें धमकाया कि अगर पैसे वापस मांगे, तो वह उनके नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लेगी। पीड़ितों ने एसएसपी बटाला से मांग की हैै कि महिला एजेंट के खिलाफ कार्रवाई कर पैैसे वापस दिलाया जाएं। अगर महिला एजेंट आत्महत्या जैसा कोई कदम उठाती है, तो वह जिम्मेदार नहीं होंगे।
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में एसपी इन्वेस्टिगेशन बटाला सूबा सिंह ने बताया कि गुरदासपुर, तरनतारन, बटाला, अमृतसर संबंधित करीब 19 लड़कों ने महिला ट्रेवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत को संबंधित विंग को मार्क किया गया है। जांच पड़ताल में जो कुछ भी सामने आयेगा, उसके अनुसार कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विधायक ने एसएसपी से कहा-कार्रवाई करो
ठगी के शिकार 19 युवकों और उनके पारिवारिक मेंबरों ने हलका विधायक बलविंदर सिंह लाडी के आवास स्थान पर जाकर उन्हें आपबीती सुनाई और उनसे हुई धोखाधड़ी के बारे में बताया। वहीं, विधायक लाडी ने उन्हें विश्वास दिलाते हुए तुरंत एसएसपी बटाला उपिंद्रजीत सिंह घुम्मण के साथ बात की और ट्रेवल एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा।
फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- एसपी इनवेस्टिगेशन बटाला को शिकायत देते पीड़ित युवक।