फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बेकरी के सामने पांच दिनों से संदिग्ध रूप में खड़ी कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया

बेकरी के सामने पांच दिनों से संदिग्ध रूप में खड़ी कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया

Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बेकरी के सामने पांच दिनों से संदिग्ध रूप में खड़ी कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया
संदिग्ध कार पुलिस ने कब्जे में ली
विज्ञापन

पांच दिन से खड़ी थी, पार्क करने वाले चार युवक सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गुरदासपुर-बटाला रोड स्थित बेकरी के सामने लावारिस एक्सयूवी गाड़ी मिली है। यह गाड़ी करीब पांच दिनों से खड़ी थी। इस संदिग्ध गाड़ी के बारे में सूचना हेड क्वाटर से मिलते ही पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ौर कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं बेकरी वालों का कहना है कि यह गाड़ी उनकी दुकान के सामने 20 फरवरी को रात के करीब 10 बजे चार युवक लेकर आए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है। वह अपनी गाड़ी खड़ी कर जा रहे हैं और सुबह ले जांएगेे। उसके बाद इस गाड़ी को कोई लेने नही आया। गाड़ी पर चंडीगढ़ का नंबर है और रंग काला है। गाड़ी के अंदर एक महिला के जूते, चुनरी, कमीज और सलवार पड़ी है।
विज्ञापन

पुलिस पार्टी ने गाड़ी खोलने का प्रयास किया। गाड़ी न खुलने पर पुलिस ने कब्जे ले लिया। पुलिस चौंकी सिंबल के इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी नंबर को नेट पर डाल कर देखा गया। पता चला गाड़ी किसी महिला के नाम पर है। एएसआई ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से चार युवकों की फटेज मिले हैं, जो गाड़ी को धक्का लगाकर बेकरी के सामने पार्क कर रहें हैं। पुलिस इस गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस गाड़ी के मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed