{"_id":"5a3e8f6b4f1c1b502b8b6387","slug":"61514049387-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ने किसी और को दे दी चेकबुक, लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक ने किसी और को दे दी चेकबुक, लाखों की धोखाधड़ी
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाले लाखों रुपये
निजी कॉलेज प्रबंधकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिले के एक निजी कॉलेज के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ थाना शाहपुरकंडी में मामला दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी का कारण पुलिस शिकायत में बैंक की गलती को बताया गया है। शिकायत कर्ता के मुताबिक बैंक ने उनकी चेकबुक किसी और को जारी कर दी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उनके फर्जी हस्ताक्षर करके लाखों रुपए खाते से निकाल लिये।
आरोपी ने कॉलेज के बैंक खाते की चेकबुक से तीन चेक लेकर उनपर फर्जी हस्ताक्षर किये और बैंक में लगा दिए। तीन चेकों के माध्यम से आरोपी ने नवंबर में कॉलेज के खाते से 3.64 लाख रुपये निकाले। इसकी भनक कॉलेज प्रबंधन को लगने पर प्रबंधकों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। आरोपी की पहचान जोगिंद्रा बदी निवासी उड़ीसा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अमामला दर्ज किया गया है।
थाना शाहपुरकंडी के एएसआई केवल सिंह ने बताया कि आरोपी जोगिंद्रा बदी निवासी उड़ीसा के खिलाफ निजी कॉलेज के प्रबंधकों ने शिकायत दी थी। मैनेजिंग डायरेक्टर ने बयान दिये थे कि कॉलेज का बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। बैंक ने गलती से कॉलेज की चेकबुक आरोपी को जारी कर दी, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने तीन चेकों पर जाली हस्ताक्षर करके चैक बैंक में लगा दिए। जिसकी भनक कॉलेज प्रबंधन को लगी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।