फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   युवक को जाली वोट डालते हुये रंगे हाथों किया गिरफ्तार,मामला दर्ज

युवक को जाली वोट डालते हुये रंगे हाथों किया गिरफ्तार,मामला दर्ज

Mon, 31 Dec 2018 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
युवक को जाली वोट डालते हुये रंगे हाथों किया गिरफ्तार,मामला दर्ज
युवक जाली वोट डालता गिरफ्तार, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस थाना सदर के अधीन आते गांव मरड़ में रविवार देर शाम जाली वोट डालते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव मरड़ के पोलिंग बूथ नंबर-114 के प्रीजाइडिंग अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सदर पुलिस ने सोमवार को बटाला कोर्ट में आरोपी को पेश किया और कोर्ट ने पुलिस को आरोपी का एक दिन का रिमांड दिया है। सदर पुलिस बटाला के एएसआई और पुलिस चौकी शेखूपुरा के इंचार्ज पंजाब सिंह ने बताया कि गांव मरड़ में बूथ नंबर 114 पर तैनात प्रीजाइडिंग अफसर बिक्रम बाठ ने दी शिकायत में बताया कि गत देर शाम को पोलिंग हो रही थी। इसी दौरान बूथ में एक आरोपी को उन्होंने रंगे हाथों जाली वोट डालते हुए काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव मरड़ के रहने वाले नरिंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई पंजाब सिंह ने बताया कि पुलिस एक दिन के रिमांड के दौरान इस बात की जांच पड़ताल करेगी कि उक्त आरोपी किसके समर्थन में जाली वोट डाल रहा था और इस काम में और कौन-कौन शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed