फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   घुमाण के एक गोदाम में से अवैद्य शराब का बड़ा जखीरा बरामद

घुमाण के एक गोदाम में से अवैद्य शराब का बड़ा जखीरा बरामद

Fri, 24 Aug 2018 09:40 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
घुमाण के एक गोदाम में से अवैद्य शराब का बड़ा जखीरा बरामद
घुमाण में 2100 पेटी अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन

एक्साइज टीम और मोबाइल विंग अमृतसर ने गोदाम में छापा मारकर बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कस्बा घुमाण में शुक्रवार को को गोदाम से करीब 2100 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। एक्साइज विभाग के मोबाइल विंग अमृतसर और विभाग की स्थानीय टीम बरामद शराब की जांच करने में जुटी है।
एक्साइज विभाग के मोबाइल विंग अमृतसर को गुप्त सूचना मिली थी कि घुमाण के एक ठेकेदार के गोदाम में अवैध शराब रखी है। सूचना के आधार पर मोबाइल विंग औैर एक्साइज विभाग की स्थानीय टीम ने गोदाम में छापामारी की। गोदाम से 2100 पेटी देसी और अंग्रेजी शराब मिली। कुछ पेटियां पिछले साल की पुरानी शराब की भी है। विभाग के अधिकारियों ने घुमाण पुलिस की सहायता से शराब के इस जखीरे को अपने कब्जे में ले लिया हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एक्साइज इंस्पेक्टर बटाला रमन कुमार ने बताया कि अमृतसर मोबाइल विंग टीम के एचएस बाजवा एबीटीसी को इसके बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसएच बाजवा, राजविंदर कौर बाजवा, ईटीओ लखबीर सिंह, जपसिमरण सिंह के साथ विभाग की टीम ने गोदाम पर रेड की। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई अवैध शराब दो बड़े ट्रकों में लोड कर एक्साइज विभाग के दफ्तर गुरदासपुर ले जाया जा रहा है। इंस्पेक्टर रमन कुमार ने बताया कि उक्त शराब किसी ठेकेदार की है, जांच की जा रही है और जो माल ड्यूटी पेड से बाहर उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही आरोपी ठेकेदार के खिलाफ जल्द ही बनती कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक एक्साइज विभाग अपनी कार्रवाई में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed