{"_id":"5b4788e54f1c1b0a278b60ce","slug":"51531414757-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज ीन का गल्त सौदा करने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज ीन का गल्त सौदा करने वाले
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जमीन का गलत सौदा करने वाले 8 आरोपियों पर मामला दर्ज
गुरदासपुर। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों के खिलाफ धारा 420, 120 बी तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी जमीन कहीं और व सौदा किसी अन्य जमीन का करते थे। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस स्टेशन इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि पीड़ित हरदेव सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गांव बाजेचक्क ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि आरोपी गुरशरण सिंह पुत्र सौदागर सिंह, राजीव हांडा पुत्र दीवान चंद, राणा महाजन पुत्र चुन्नी लाल, अश्विनी कुमार पुत्र पूर्ण चंद सभी निवासी अमृतसर तथा देवांत पुत्र अशोक चड्ढा निवासी दिल्ली, मन्नु मिश्रा पुत्र रमेश कुमार निवासी अमृतसर, अनिल रावल पुत्र किशोर गोपाल निवासी दिल्ली, राकेश हांडा पुत्र दीवान चंद निवासी न्यू दिल्ली ने वर्ष 2013 में उसे गांव ममका खिजरपुरा में 527 कनाल 18 मरले जमीन दिखाई, जिसकी एवज में 70 लाख रुपये बयाना राशि प्राप्त की। बाद में जमीन दरिया अधीन पड़ते क्षेत्र में निकली। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे उसकी राशि वापस करने की उपेक्षा धमकियां देना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।