फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पंचायत सचिव और सरपंच पर 23 लाख की घपलेबाजी के आरोप के तहत मामला दर्ज

पंचायत सचिव और सरपंच पर 23 लाख की घपलेबाजी के आरोप के तहत मामला दर्ज

Sat, 30 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव और सरपंच पर 23 लाख की घपलेबाजी के आरोप के तहत मामला दर्ज
पंचायत सचिव और सरपंच पर 23 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

पंचायत सचिव गिरफ्तार, सरपंच गिरफ्त से बाहर, डीसी की जांच के बाद मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस थाना डेरा बाबा नानक ने गांव तलवंडी रामा के सरपंच और एक पंचायत सचिव के खिलाफ सरकारी फंड में से 23 लाख की धोखाधड़ी करने और सरकारी रिकार्ड को खुर्दबुर्द करने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला डीसी गुरदासपुर की ओर से की गई पड़ताल के बाद दर्ज किया है। मामले में नामजद आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरपंच की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डेरा बाबा नानक के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि ब्लॉक पंचायत विकास अधिकारी डेरा बाबा नानक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इस मामले में डीसी गुरदासपुर ने जांच की थी। इसमें पाया गया था कि गांव तलवंडी रामा के सरपंच सुखविंदर सिंह औैर पंचायत सचिव मेजर ने ग्राम पंचायत के फंडों में से कुल राशि करीबन 23 लाख की घपलेबाजी की है। सरकारी रिकार्ड को भी खुर्दबुर्द किया गया है। उक्त सरपंच और पंचायत सचिव की घपलेबाजी तब सामने आई जब ब्लॉक विकास औैर पंचायत अफसर डेरा बाबा नानक दफ्तर की ओर से बैंक स्टेटमेंट निकलवाई गई। विभाग को पता चला कि उक्त आरोपियों ने इस राशि की घपलेबाजी की है और जिस राशि की घपलेबाजी की गई है उस राशि को कोई रिकार्ड भी पेश नहीं किया गया। इस घपलेबाजी के बारे में विभाग ने डीसी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी थी। एसएचओ ने बताया कि डीसी के आदेश पर ब्लॉक पंचायत विकास अधिकारी के बयान पर डेरा बाबा नानक पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। सरपंच की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed