{"_id":"5a4e5a954f1c1b35338b67b1","slug":"51515084437-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातर दिखा सिक्योरिटी गार्ड से छीनी 12 बोर राइफल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दातर दिखा सिक्योरिटी गार्ड से छीनी 12 बोर राइफल, केस दर्ज
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
दातर दिखा सिक्योरिटी गार्ड से छीनी 12 बोर राइफल, केस दर्ज
तरनतारन। थाना सरहाली पुलिस ने ड्यूटी खत्म होने पर अपने घर जा रहे एक सिक्योरिटी गार्ड को दातर दिखाकर उससे राइफल छीनने पर 3 अज्ञात नौजवानों खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सज्जन सिंह पुत्र कहर सिंह निवासी गांव कलेर ने को बताया कि वह क्वालिटी राइस मिल पर शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह गत दिवस रोजाना की तरह ड्यूटी खत्म होने पर सुबह अपनी 12 बोर की राइफल लेकर पैदल अपने घर को जा रहा था। जब वह अपने घर से करीब 2 किलोमीटर पीछे था तो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 अज्ञात युवक आए, जिनके पास दातर थे। उक्त नौजवानों ने दातर उसकी गर्दन पर रखकर 12 बोर की राइफल छीन ली व फरार हो गए। इस संबंध में एएसआई केवल सिंह ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।