{"_id":"5a2981ac4f1c1b6e468b902e","slug":"51512669612-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने एस.एस.पी. को कहा, दहशत से गुरु नगरी को कब मिलेगी निजात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक ने एस.एस.पी. को कहा, दहशत से गुरु नगरी को कब मिलेगी निजात
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने एसएसपी को कहा, दहशत से गुरु नगरी को कब मिलेगी निजात
नवंबर माह में लूटपाट की घटनाओं पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
जिला तरनतारन में नवंबर माह दौरान लूटपाट की दो दर्जन घटनाओं से आतंकित हुए लोगों का दर्द हलका विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने जानते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष किया। उन्होंने जिले के एसएसपी दर्शन सिंह मान से बैठक करके कहा कि गुरु नगरी को गुंडागर्दी से निजात दिलाने में पुलिस विफल क्यों रह रही है। विधायक ने मौके पर पुलिस अधिकारियों को अपनी जिमेदारी ईमानदारी से निभाने की नसीहत दे डाली।
एसएसपी के साथ हुई बैठक के बाद जानकारी देते विधायक डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि अब लोगों को पुलिस के खिलाफ यदि कोई शिकायत आई तो मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवंबर माह के दौरान शहर की हद में दो दर्जन लूटपाट की घटनाएं सामने आई है। पुलिस के लिए इससे बड़ी नलायकी ओर क्या होगी कि कोई एक भी घटना ट्रेस नहीं की जा पाई। उन्होंने बताया कि दीप एवेन्यू में अमनदीप सिंह की कोठी में दिन दिहाड़े चोरी की घटना हुई। कृष्णा मेडिकल स्टोर के मालिक गुलशन भनोट को पिस्तौल के बल पर लूट लिया गया। गली पूदने वाली में चार मजदूरों से साढ़े 16 हजार रुपए की नकद लूट ली गई। नेहरू गेट गली से रोबिन चोपड़ा का मोटरसाइकिल चोरी हो गया। श्री चिंतपूर्णी स्वर्ण मंदिर के बाहर दिन दिहाड़े नितिन शर्मा का मोटरसाइकिल कर लिया गया। फोकल प्वाइंट में शिव सेना नेता अवनजीत बेदी के घर में लाखों रुपये की चोरी का मामला पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई। उनके पड़ोसियों के घर 5 लाख रुपए की चोरी के मामले में भी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई। डा. अग्निहोत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल कांप्लेक्स से एक माह दौरान 9 मोटरसाइकिल चोरी किए गए। श्री गोइंदवाल बाईपास, नूरदी अड्डा, मोहल्ला गुरु का खूह, गुरु तेग बहादुर नगर, मोहल्ला नानकसर में भी आधा दर्जन से अधिक लूटपाट की घटनाओं हुई। विधायक ने बताया कि लोग पुलिस की भूमिका पर संदेह करने लगे है। जंडियाला रोड पर फ्रूट विक्रेता से पिस्तौल के बल पर 7 हजार रुपए की नकदी और 14 हजार का नया मोबाइल छीनने वाले आरोपी के ट्रेस होने के बावजूद उसे काबू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वे काम करने का ढंग तुरंत बदले। शहर में लूटपाट की घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।