{"_id":"5b141b544f1c1b614d8b4806","slug":"41528044372-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की ओवरडोज ने ली दो नौजवानों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की ओवरडोज ने ली दो नौजवानों की जान
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से दो युवकों की मौत
नशा निगल रहा जिंदगियां, दोनों मामलों की जांच में जुटी
अमर उजाला
गुरदासपुर। नशे की अधिक डोज लेने के कारण एक युवक की मौत होने पर गुरदासपुर सदर पुलिस ने धारा 304, 21-61-85 के तहत केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया। गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने बताया कि सहायक सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह पुलिस पार्टी के साथ किसी केस की जांच करने के लिए गांव जोइयां गए हुए थे। वहां किसी ने पुलिस को सूचित किया कि गांव राजपुरा के श्मशान घाट में एक युवक स्वर्ण सिंह उर्फ कमल सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ढढवां नशे की हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके पास चार इंजेक्शन पड़े मिले। युवक के मोबाइल से उसके पिता नरेंद्र सिंह को फोन बुलाया और तुरंत स्वर्ण सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि उसके बेटे को किसी ने नशे की अधिक डोज दे दी है, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
गांव भेज पतन में भी युवक की मौत
वहीं गांव भेट पतन में भी नशे की अधिक डोज से युवक की मौत हो गई। श्री हरगोबिंदपुर के चौकी इंचार्ज बलविंद्र सिंह पड्डा ने बताया कि गुरप्रीत सिंह (22) पुत्र जसबीर सिंह निवासी भेट पतन अपने दोस्त संदीप पुत्र साधु निवासी भामड़ी के साथ घर से बाहर गया था। आरोप है कि इस दौरान उसके दोस्त ने उसे नशे की कोई ओवरडोज खिला दी, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसे उसका दोस्त तुरंत एक अस्पताल में लेकर गया, जहां उसकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि उन्होंने मृतक के मामा के लड़के दविंद्र सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह के बयान पर संदीप के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।