{"_id":"59ef71054f1c1bd7538b8fd1","slug":"41508864261-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतुलन बिगडने से स्कली वैन दीवार से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतुलन बिगडने से स्कली वैन दीवार से टकराई
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल वैन दीवार से भिड़ी, ड्राइवर काबू
चालक पर नशे में धुत होने का आरोप, पुलिस ने कराया मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
बीएसएनएल मोड़ पर मंगलवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन दीवार से टकरा गई और टायर 2 फीट गहरे नाले में चले जाने से वैन तिरछी हो गई। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस बीच लोगों ने देखा कि स्कूल वैन का ड्राइवर नशे में धुत है। लोगों से सूचना निले पर थाना डिवीजन नंबर दो के एएसआई हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि नशे में धुत ड्राइवर ने स्कूली बच्चों की गाड़ी को दीवार से टकरा दिया गया है, इस पर वह मौके पर पहुंचे। ड्राइवर को नशे की हालत में देख कर उसे सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल से ड्राइवर की मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित स्कूल के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। राहगीर बब्बू तथा अमित ने बताया कि वैन में कई स्कूलों के सात से आठ छोटे बच्चे सवार थे। लोगों ने बताया शराब के नशे की हालत में स्कूल वैन का ड्राइवर मौके पर मौजूद राहगीरों से भी उलझ गया और उनसे हाथापाई पर उतारू हो गया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वैन नाले से बाहर निकलवाई।