{"_id":"59b961be4f1c1bac688b45bd","slug":"41505321406-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजुर्ग महिला से सोने की बाली पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजुर्ग महिला से सोने की बाली पर किया हाथ साफ
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
बजुर्ग महिला से सोने की बाली ठगी
गुरदासपुर। कस्बा काहनूवान बाजार में दिन दिहाड़े दो ठगों और उनकी साथी महिला ने एक बुजुर्ग महिला को सोने के गहने दुगने करने का झांसा देकर ठग लिया। जब तक महिला को कुछ समझ आता तब तक नौसरबाज वहां से फरार हो चुके थे।
बुजुर्ग महिला कुलदीप कौर पत्नी बख्शीश सिंह निवासी सल्लोपुर ने बताया कि वह अपने किसी रिश्तेदार की मौत पर अपनी पड़ोसन जगीर कौर के साथ अफसोस करने के लिए काहनूवान आई थी। घर लौटते समय बाजार में दो पुरुष व एक महिला ने उसे बातचीत करनी शुरु कर दी। बातों बातों में ही उन्होनें बसोने के गहने दुगने करने का झांसा देकर उसके कानो में से एक तोले की बाली उतार कर एक कागज के टुकड़े में लपेट कर उसकी चुनरी में रख दी। जब महिलाओं ने कागज के टुकड़े को खोला तो उसमें से पत्थर निकले। यह देखकर महिलाओं को होश उड़ गये। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।