{"_id":"5be5ba16bdec2269724a8254","slug":"31541782038-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न सड़क हादसों में दो युवकों की मौत,एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभिन्न सड़क हादसों में दो युवकों की मौत,एक घायल
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। संबंधित थानों पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले हादसे में मृतक के बुआ के लड़के सुखवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रणजोध सिंह (24) निवासी चाहलखुर्द बाइक पर बस स्टैंड जा रहा था। जालंधर रोड पर जोहल अस्पताल के पास टिप्पर ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण रणजोध सिंह सड़क पर गिर गया और टिप्पर ने उसे कुचल दिया। चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंच और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। एएसआई ने बताया कि टिप्पर को कब्जे में ले लिया गया है। टिप्पर चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दूसरे हादसे में थाना सिविल लाइन के एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि बलदेव राज निवासी गांधी कैंप बटाला ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का शिव कुमार (18) अपने दोस्त नरेश कुमार निवासी शांति नगर बटाला के साथ सैर कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। जख्मी हालत में दोनों को सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां शिव कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल नरेश कुमार को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। थाना सिविल लाइन में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।