फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आऊट कार्नर जारी

तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आऊट कार्नर जारी

Sun, 10 Jun 2018 10:05 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आऊट कार्नर जारी
तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
विज्ञापन

देश छोड़ने पर लगाई रोक, स्टेशन, एयरपोर्ट को भेजा विवरण
नगर सुधार ट्रस्ट पठानकोट के विज्ञापनों के नाम पर 4 करोड़ 26 लाख रुपये का घोटाला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। नगर सुधार ट्रस्ट पठानकोट के विज्ञापनों के नाम पर हुए 4 करोड़ 26 लाख के घोटाले में विजिलेंस को जिन 3 आरोपियों के गैर-जमानती वारंट पठानकोट की अदालत से मिले थे। इनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है।
डीएसपी विजिलेंस गुरदासपुर नवजोत सिंह ने बताया कि पठानकोट नगर सुधार ट्रस्ट में 2015-16 में समाचार पत्रों तथा चैनलों के नाम पर लगभग 4 करोड़ 26 लाख रुपये के स्कैंडल का विजिलेंस विभाग गुरदासपुर की टीम ने पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन

इस संबंध में विजिलेंस ने ईओ जितेंद्र सिंह, ईओ अरविंद्र शर्मा, एसडीओ विपन कुमार और क्लर्क विशाल शर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ धारा 120-बी, 409, 465, 466, 467, 471, 120-बी तथा भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कर एसडीओ विपन कुमार को विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ से पूछताछ के आधार पर विजिलेंस ने एक पत्रकार समेत ईओ जतिंद्र सिंह और क्लर्क विशाल शर्मा के खिलाफ पठानकोट की अदालत से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए। विजिलेंस विभाग को शक है कि आरोपी विदेश भाग सकते हैं। इसलिए विजिलेंस ने अदालत में याचिका दायर कर आरोपी पत्रकार, ईओ जतिंद्र सिंह तथा क्लर्क विशाल शर्मा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवार लिया है। इसके बाद देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों को इनके विवरण भेज कर देश से भागने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed