फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जमीनी विवाद के चलते पिता संग मिलकर भतीजे ने बुजुर्ग ताया से धक्का-मुक्की की,मौत

जमीनी विवाद के चलते पिता संग मिलकर भतीजे ने बुजुर्ग ताया से धक्का-मुक्की की,मौत

Thu, 31 May 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते  पिता संग मिलकर भतीजे ने बुजुर्ग ताया से धक्का-मुक्की की,मौत
जमीन विवाद में बुजुर्ग को धक्का मारा, मौत
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई और भतीजे पर मामला दर्ज, दोनों आरोपी फरार
जमीन विवाद में की गई धक्का-मुक्की
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
जमीनी विवाद में वीरवार को पुलिस थाना रंगड़-नंगल के आधीन आने वाले गांव भंभोई में पिता के साथ मिलकर भतीजे ने अपने ताया से धक्का-मुक्की की। इससे वृद्ध सुच्चा सिंह (60) की मौत हो गई। पुलिस थाना रंगड़-नंगल ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना रंगड़-नंगल के एसएचओ हरिकृष्ण ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक सुच्चा सिंह (60) पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव भंभोई के बेटे जगदेव सिंह ने बताया कि उनके पिता वीरवार सुबह अपने पोते को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में ही उसका चाचा प्यारा सिंह औैर उसका बेटा सुरजीत सिंह खड़े थे। जमीनी रंजिश के चलते दोनों पिता-पुत्र ने उनके पिता सुच्चा सिंह को पकड़ लिया और धक्का-मुक्की करने लगे। धक्का-मुक्की के दौरान उसके पिता नीचे जमीन पर गिर गए। गंभीर अवस्था में उन्हें पंजगराइयां के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनके पिता सुच्चा सिंह को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस थाना रंगड़-नंगल में मृतक सुच्चा सिंह के बेटे जगदेव सिंह के बयान पर आरोपी प्यारा सिंह और उसके बेटे सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed