{"_id":"5b05984b4f1c1be3408b7444","slug":"31527093323-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ससुराल वालों से दुखी होकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने ससुराल वालों से दुखी होकर की आत्महत्या
Updated Wed, 23 May 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने निगला जहर, मौत
बच्चों को रख ससुराल से निकाल दिया गया था बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
अपने पति व सास से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां के बयान के आधार पर दीनानगर पुलिस ने मृतका के पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला चंपा रानी पत्नी जर्मन सिंह निवासी गांव झबकरा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी बेटी अंजू रानी का विवाह 12 साल पहले उत्तम सिंह निवासी गांव रलोआ जिला पठानकोट के साथ हुआ था। अंजू की दो बेटियां और एक बेटा है लेकिन घर के खर्च के लिए अंजु और उत्तम सिंह में लड़ाई-झगड़ा रहता था। उत्तम सिंह अंजू से मारपीट भी करता था। इसके चलते कुछ माह पहले मृतका के पति उत्तम सिंह और सास शारदा देवी ने तीनों बच्चे अपने पास रख लिए। अंजूको घर से निकाल दिया। इस कारण वह मायके में रहती थी।
चंपा रानी ने बताया कि मंगलवार को अंजू अपने मायके घर से सुबह यह कह कर निकली थी कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए जा रही है। 10:30 बजे किसी ने सूचित किया कि अंजू ने जहर खा लिया है। वह बेहोशी की हालत में केसर सिनेमा दीनानगर के पास पड़ी है। अंजू की हालत नाजुक देखकर उसे अमृतसर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। चंपा रानी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने अपने पति व सास से दुखी होकर जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दीनानगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलविंद्र सिंह ने बताया कि अंजू की मां चंपा रानी के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला की गहनता से जांच की जा रही है।