फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गैंगस्टर कंदोवलिया के फाइनेंसर को एटीएस ने दबोचा

गैंगस्टर कंदोवलिया के फाइनेंसर को एटीएस ने दबोचा

Sat, 30 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर कंदोवलिया के फाइनेंसर को एटीएस  ने दबोचा
एटीएस ने दबोचा गैंगस्टर कंदोवलिया का फाइनेंसर
विज्ञापन

नोटबंदी में चार करोड़ रुपये बदलवाने का आरोप
एसएचओ की कुर्सी पर बैठता था मोहित शिंगारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
गैंगस्टर राणा कंदोवालिया के फाइनेंसर साथी को एसटीएफ ने दबोच लिया है। एसटीएफ की गिरफ्त में मोहित शिंगारी के साथ पूछताछ चल रही है। अभी तक यही खुलासा हुआ है कि मोहित शिंगारी गैंगस्टरों को पैसा मुहैया करवाया करता था। उन्हें पनाह दिलाने में मदद करता था। फिलहाल मोहित शिंगारी की गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि कोई अधिकारी नहीं कर रहा है। सूत्रों की माने तो मोहित शिंगारी ने नोट बंदी के दौरान चार करोड़ की करेंसी बदलवाई थी, जब आम जनता दो हजार के लिए लाइनों में लगी थी।
मोहित शिंगारी ब्याज के धंधे का बेताज बादशाह बताया जाता है। कर्ज देकर मनमानी रकम वसूलने के लिए मोहित शिंगारी का कोई सानी नहीं है। सियासी साथ इतना है कि उसने बीते निगम चुनाव में अपने चहेते को विजयी बनाने के लिए साम, दाम, दंड व भेद का इस्तेमाल किया। रुतबे की बात करे तो वहथाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठता था। मोहित का दबदबा इतना था कि उसके नाम से ही पुलिस वाले थर्राया करते थे। मोहित शिंगारी की गिरफ्तारी के बाद उसके बारे में जानकारी देने के लिए कुंवर विजय प्रताप सिंह (एटीएस, प्रमुख) व पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव मीडिया से बचते रहे। मोहित शिंगारी की क्राइम हिस्ट्री खुलने के बाद नए-नए खुलासे सामने आने लगे हैं। बताया जाता है कि मोहित शिंगारी का इतना प्रभाव था कि पुलिस भी उसे मोहित सर कहा करती थी।
विज्ञापन

कई गैंगस्टर भाजपा छोड़ कांग्रेस से जुड़े
शहर में कई गैंगस्टरों के ऐसे चेहरे हैं जो पिछले दस वर्षों तक अकाली या भाजपाई हुआ करते थे, उनके साथ चला करते थे। सूबे सत्ता बदलने के साथ ही इन गैंगस्टरों ने पाला बदल लिया है। अमृतसर के एक कांग्रेस नेता के साथ ऐसे गैंगस्टरों की तस्वीरें फेसबुक पर दिखने लगी हैं। मोहित शिंगारी की बात करे तो उसकी एक फोटो फेसबुक पर साथियों संग हथियारों के साथ है, जिस पर मोहित के चहेतों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed