{"_id":"5cb9f2b0bdec22141e224c5e","slug":"21555690160-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दिहाडे फैक्टरी के ऑफिस से चोर ने 25 हजार चुराये, सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिन दिहाडे फैक्टरी के ऑफिस से चोर ने 25 हजार चुराये, सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी के ऑफिस से 25 हजार चोरी
आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद, तीन दिन में दूसरी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। हरनाम नगर स्थित लोहे का बुरादा बनानने वाली फैक्टरी के ऑफिस में चोर ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर ने किसी चीज से ऑफिस का लॉक खोला और अंदर से नकदी लेकर फरार हो गया। वारदात शुक्रवार को सुबह करीब 11.15 की है। वहीं, सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद हो गई है। चोरी संबंधी थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी गई है। गौर हो कि पिछले तीन दिनों में इसी आफिस में यह दूसरी चोरी है।
कृष्णा इंटरप्राइजेज के मालिक रोहित निवासी महाजन कालोनी ने बताया कि उनकी फैक्टरी के साथ ही उनका ऑफिस है, जिसका गेट गली की ओर है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने ऑफिस का गेट लॉक करके किसी काम को बाहर गए थे। थोड़ी देर बाद ऑफिस आए तो देखा कि ऑफिस का गेट खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले के अंदर दो लिफाफों में पड़े करीब 25 हजार रुपए गायब थे। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि एक व्यक्ति ने ऑफिस का लॉक तोड़कर अंदर से रुपये चुराए हैं।
रोहित ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही शाम 4 बजे जब वे ऑफिस लॉक करके बाहर गए थे तो भी एक चोर ने गल्ले से 40 हजार रुपये चुराए थे। तब ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा नहीं था। 40 हजार चोरी होने पर चोर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए उन्होंने अपनी फैक्टरी और ऑफिस में कैमरे लगाने शुरू किए थे। अभी एक ही कैमरा ऑफिस में लगा था कि चोर ने फिर उनके ऑफिस में दस्तक दे दी। चोर सीसी कैमरे में कैद हो चुका है। आरोपी की पहचान नहीं हुई है। थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।