{"_id":"5ca0f06fbdec22142773b9d0","slug":"21554051183-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआइ से शादी के बाद धमकाने लगा युवक, नवविवाहिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआइ से शादी के बाद धमकाने लगा युवक, नवविवाहिता ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने दी धमकी, नवविवाहिता ने जान दी
एनआरआई से शादी के बाद भी युवक कर रहा था तंग, दो महिलाएं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। विवाह के छह महीने बाद ही महिला ने जहर खाकर जान दे दी। एक युवक उस पर अपने पति को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। इसमें उसका परिवार भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी की मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
सरहाली रोड स्थित गली मंगल सिंह निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके भाई मंजीत सिंह का 10 साल पहले देहांत हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। मंजीत की बेटी किरनप्रीत कौर को उन्होंने ही पाला। छह माह पहले उन्होंने दुबई से लौटे हरदीप सिंह के साथ किरनप्रीत की शादी कर दी। उन्होंने किरनप्रीत पर मोहल्ला फतेहचक्क निवासी हरमन सिंह बुरी नजर रखता था। हरमन की मां कंवलजीत कौर लवली और बहन किरनदीप कौर चाहती थी कि किरनप्रीत अपने पति को छोड़ दे और हरमन के साथ शादी कर ले। तीनों उनके घर आकर किरनप्रीत को घर से उठा ले जाने की धमकियां देते थे। उन्होंने शहर के एक नामवर परिवार के जरिये भी दबाव बनाया। इससे तंग आकर किरनप्रीत ने जहर निगलकर जान दे दी।
गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को फंसाने के लिए कंवलजीत कौर लवली ने पुलिस को झूठी शिकायत दी कि हरमन के साथ किरनप्रीत की मंगनी हुई है और गुरप्रीत के परिवार द्वारा युवती को जहर दिया गया है। डीएसपी कमलजीत सिंह औलख, थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह चहल, पुलिस चौकी टाउन के इंचार्ज जसबीर सिंह ने मौके पर जाकर जांच की, जिसमें सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कंवलजीत कौर लवली और किरनदीप कौर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। हरमन सिंह फरार है।