फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पंचायती जमीन पर सरपंच ने ही कटवा डाले बांस और आम के सैंकड़ों पेड़

पंचायती जमीन पर सरपंच ने ही कटवा डाले बांस और आम के सैंकड़ों पेड़

Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पंचायती जमीन पर सरपंच ने ही कटवा डाले बांस और आम के सैंकड़ों पेड़
सरपंच ने पंचायती जमीन से कटवाए बांस और सफेदे के पेड़
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने लगाया आरोप, सरपंच ने आरोपों को सिरे से नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव भब्बर में पंचायती जमीन पर लगे सैकड़ों बांस के पौधे जमीन से उखाड़ने का मामला सामने आया है। गांव के पूर्व सरपंच सुरेश सिंह ने जंगलात विभाग और विधायक को शिकायत दी है।
पूर्व सरपंच ने बताया कि गांव के मौजूदा सरपंच वरियाम सिंह ने नियमों को ताक पर रख प्रशासन को सूचित किए बिना पंचायत की जमीन पर लगे बांस के पौधे जड़ से उखाड़ दिए। साथ ही करीब सौ सफेदे के पेड़ों को नष्ट कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरपंच ने पंचायत की सात कनाल जमीन पर भी कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ दिन पहले गांव की पंचायत की जमीन से आम के पेड़ भी काटे गए थे। पूर्व सरपंच ने कहा कि अब पंचायत की भूमि से जड़ों समेत बांस के पौधे उखाड़कर फेंके गए हैं। उन्होंने कहा कि यही नहीं जब उन्हें पता चला की उक्त उखाड़े गए पौधों को बेचने की तैयारी की जा रही है तो उन्होंने मौके पर जाकर इसका जायजा लिया तो उन्हें ऐसा करने से रोका गया। उन्होंने कहा कि इसके बारे कांग्रेस प्रदेश सचिव ठाकुर अमित मंटू व विधायक दिनेश सिंह बब्बू को भी सूचित किया गया है। इस सबको लेकर अगर जल्द ही प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती है तो उनकी ओर से ग्रामीणों के साथ डिफेंस रोड पर धरना देकर ट्रैफिक जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौजूदा सरपंच वरियाम सिंह ने सारे आरोपों को नकारते कहा कि उनकी ओर से किसी भी तरह की पंचायती जमीन पर कब्जा नहीं किया है। पंचायत की जमीन से बांस के पौधे काटे जाने को लेकर उन्होंने बिजली विभाग को कहा था लेकिन बांस के पौधे जड़ों से उखाड़े गए हैं इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उक्त जमीन के ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज की तारें निकलती हैं। इसके चलते उक्त बांस के पौधों की ऊंची शाखाओं के साथ तारें टकराने के कारण तीन बार गांव का ट्रांसफार्मर जल चुका है। उनके ऊपर लगाए सारे आरोप गलत हैं। वहीं डीएफओ डॉ. संजीव तिवारी का कहना है कि अगर उक्त गांव जंगलात विभाग के सेक्शन-4 में आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग पेड़ों को सहेजें न कि काटें। गांव के सरपंच ने परमिशन नहीं ली और पेड़ काट दिए हैं तो सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फोटो:-12-जड़ से उखाड़े बांस के पेड़ दिखाते पूर्व सरंपच और तोड़े हुए पेड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed