{"_id":"5bba377b867a5514ae14b953","slug":"201538930555-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी पिस्तौल, रौंद और हैरोइन समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देसी पिस्तौल, रौंद और हैरोइन समेत एक गिरफ्तार
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना घुमाण की पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान एक युवक से देसी पिस्तौल, कारतूस और हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि त्योहारों को लेकर क्षेत्र में विशेष चेकिंग चलाई गई है। इसी दौरान गांव पंडोरी की तरफ से एक मारुति स्विफ्ट कार आई तो उसे रोककर तलाशी ली गई। कार सवार से 315 बोर का पिस्तौल, चार कारतूस और दो ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी की पहचान शेर सिंह निवासी गांव भोमा के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को बटाला की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान इस बात का पता लगाया जाएगा कि आरोपी किसी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल रहा या नहीं।