फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पत्नी की हत्या के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज

पत्नी की हत्या के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 17 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज
पत्नी की हत्या में पति नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
डेेरा बाबा नानक पुलिस ने पति के खिलाफ अपनी ही पत्नी की हत्या करने केे आरोप में कत्ल का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पति पुलिस की गिरफत से बाहर है। पुलिस ने पहले इस मामले में 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया था और जब इस मामले में कुछ ओर संदिग्ध संकेत मिले तो पति पर हत्या का मामला कर दिया गया।
थाना डेेरा बाबा नानक के एसएचओे एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतका कुलजीत कौर के भाई गांव अगवान के रहने वाले शमशेर सिंह ने बताया है कि उसकी बहन कुलजीत कौर की शादी 6 से पहले गांव जोड़ियां खुर्द केे रहने वाले पवित्र सिंह से हुई थी।दोनों का चार साल का एक बेटा भी है। उसकी बहन की शादी से कुछ समय के बाद ही उसको छाती का कैंसर हो गया। इससे उसका जीजा पवित्र सिंह उसकी बहनज से नफरत करने लगा। बीमारी के बाद उसकी बहन की पिटाई करने लगा।
विज्ञापन

इस संबंध में उसकी बहन कुलजीत कौर ने कई बार उसको फोन पर बताया था। शुक्रवार को जीजा का फोन आया कि उसकी बहन कुलजीत कौर बीमार थी और उसे डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जब वह अपने गांव के लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा तो वहां उसकी बहन का शव पड़ा था। एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि गहनता से तफ्तीश करने के बाद आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया हैै। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed