{"_id":"5c3382d8bdec2256c333ef06","slug":"191546879704-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने पटवारी के करिंदे को 12 हजार रूपये समेत रंगे हाथों दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस ने पटवारी के करिंदे को 12 हजार रूपये समेत रंगे हाथों दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवारी का कारिंदा रिश्वत लेते काबू
विजिलेंस ने पटवारी और कारिंदे के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। वसीयत नाम करवाने को लेकर पटवारी कई ओर से गांव मड़ियांवाल के एक व्यक्ति से मांगी गई 12 हजार रिश्वत लेने के आरोप में सोमवार को विजिलेंस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान विजिलेंस टीम ने पटवारी के कारिंदे से रिश्वत के12 हजार रुपये समेत गिरफ्तार कर लिया। वहीं विजिलेंस ने पटवारी और कारिंदे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पटवारी विजिलेंस की गिरफ्त से बाहर है।
शिकायतकर्ता जगतार सिंह निवासी गांव मड़ियांवाल ने बताया कि उसके मामा का देहांत हो गया है और मामा का एक इकलौता बेटा है विदेश इटली में रहता है। मामा के बेटे के नाम वसीयत करवाने के लिए उसने पटवारी सुरजीत सिंह से संपर्क किया। पटवारी ने उनसे 15 हजार रुपये वसीयत करने के मांगे। बाद में उनकी बात 12 हजार रुपये में तय हुई। पटवारी के इस काम को लेकर जगतार सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दे दी।
सोमवार को विजिलेंस ने पटवारी के कारिंदे से 12 हजार रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विजिलेंस तजिंदर सिंह ने पटवारी और उसके कारिंदे राजू प्रताप उर्फ राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रिश्वत के रुपये पटवारी से बरामद नहीं हुए है। उसलके कारिंदे राजू की निशानदेही पर मंगलवार को वह कोर्ट से पटवारी के वारंट लेकर पटवारी को भी गिरफ्तार कर लेंगे।