फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पत्नी और सास से तंग आकर जहर निगल की आत्महत्या

पत्नी और सास से तंग आकर जहर निगल की आत्महत्या

Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पत्नी और सास से तंग आकर जहर निगल की आत्महत्या
पत्नी और सास से तंग आकर युवक ने निगला जहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। पत्नी और सास से परेशान होकर गांव सैदों निवासी सोहन सिंह ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विधानसभा हलका पट्टी के गांव सैदों निवासी बलविंदर सिंह के बेटे सोहन सिंह का विवाह नौशहरा पन्नुआं निवासी गुरजीत कौर गग्गू के साथ दो वर्ष पहले हुआ था। उनका 9 माह का बेटा है। गुरजीत कौर गग्गू अपनी मां कंवलजीत कौर के साथ मिलकर अपने पति को परेशान करती थी। इससे सोहन सिंह काफी परेशान था। गुरजीत कौर अपने मायके चली जाती थी। जब सोहन सिंह पत्नी को वापस लेने के लिए ससुराल जाता तो उसे पीटा जात। सोहन सिंह ने अपनी पत्नी और सास से परेशान होकर जहर निगल लिया। उसे बाद में सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सोहन सिंह के भाई स्वर्ण सिंह, मां मनजीत कौर, चाची कुलदीप कौर, चाचा निंदर सिंह और बूटा सिंह ने बताया कि गुरजीत कौर गग्गू व कंवलजीत कौर लंबे समय से सोहन सिंह से मारपीट कर रहे थे। सार्वजनिक तौर पर भी कई बार उसकी बेइज्ज्ती की जाती थी। थाना सदर पट्टी के प्रभारी प्रीतइंदर सिंह, ड्यूटी अफसर केवल सिंह मौके पर पहुंचे और सोहन सिंह का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के पिता बलविंदर सिंह के बयान पर गुरजीत कौर गग्गू और कंवलजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed