फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विदेश भेजने के नाम पर मारी 7.60 लाख की ठगी, बाप-बेटे खिलाफ केस दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर मारी 7.60 लाख की ठगी, बाप-बेटे खिलाफ केस दर्ज

Mon, 08 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर मारी 7.60 लाख की ठगी, बाप-बेटे खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरनतारन। थाना सदर पट्टी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर युवती से ठगी करने पर बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की पहले एंटी फेक ट्रेवल एजेंट सेल की ओर से जांच की गई। मामला सही पाए जाने के बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई हुई।

पुलिस को दी शिकायत में कुलबीर कौर पुत्री कर्म सिंह निवासी गांव दुबली ने बताया कि निंदर सिंह और उसके लड़के गुरप्रीत सिंह ने विदेश भेजने लिए उससे 7.60 लाख की राशि ली। उक्त व्यक्तियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही अब पैसे लौटा रहे हैं। कुलबीर कौर ने मामले की शिकायत एसएसपी तरनतारन को की। मामले की जांच में पाया गया कि निंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने कुलबीर कौर के साथ 7.60 लाख की ठगी की है। इसके बाद थाना सदर पट्टी पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी लिए चौकी सभरा इंचार्ज चरण सिंह ने छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed