{"_id":"5b93f862867a557f032abff5","slug":"181536424034-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी अफसर की बेटी गायब, अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी अफसर की बेटी गायब, अपहरण का केस दर्ज
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी अफसर की बेटी गायब, अपहरण का केस दर्ज
पठानकोट। आर्मी एरिया से मिलिट्री अफसर की 15 साल की बेटी 3 दिन पहले घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज किया है। मामून पुलिस चौकी को गई शिकायत में आर्मी अफसर ने बताया कि 5 सितंबर की सुबह साढ़े 7 बजे ड्यूटी पर चले गए थे। साढ़े 9 बजे पत्नी ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई मोहन लाल ने बताया कि एक हफ्ता पहले ही उक्त अफसर की पोस्टिंग पठानकोट में हुई थी। उन्होंने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।