फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   व्यापारी से 1 लाख 25 हजार रुपए लूटे 16-55-50

व्यापारी से 1 लाख 25 हजार रुपए लूटे 16-55-50

Sun, 22 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी से 1 लाख 25 हजार रुपए लूटे 16-55-50
व्यापारी से एक लाख 25 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

गुरदासपुर।
वरना सवार लुटेरों ने एक व्यापारी से एक लाख 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित बलवंत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव बासरके जिला अमृतसर ने सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह गांव नबीपुर के पास स्थित एक गोदाम किराए पर लेकर चारपाई और कुर्सियां किश्तों पर बेचने का कारोबार करता है। शनिवार देर रात वह 15 दिन का कलेक्शन एक लाख 25 हजार रुपये लेकर वह अजय कुमार की बाइक पर नबीपुर से गुरदासपुर बस पकड़ने के लिए आ रहा था। नबीपुर से कुछ आगे एक बिना नंबर की सफेद रंग की वरना कार उनकी बाइक के आगे आकर रुकी। इस कारण अजय कुमार को मोटर साइकिल की ब्रेक मारनी पड़ी। कार से दो युवक निकले और बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दो दिन पहले दो काले रंग के पल्सर पर सवार नौजवानों ने एक औरत से करीब ढाई लाख रुपये और कई मोबाइल लूट लिए थे। इस संबंधी उसके पति संजीव कुमार ने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। संजीव कुमार का आरोप था कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बजाय तुरंत कार्रवाई न करते हुए बस उसी को परेशान किया। दो दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed