{"_id":"5c23b33fbdec2257124925d6","slug":"171545843519-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण हुआ व्यक्ति रेलवे लाईन पर मिला, पुलिस ने मामला दर्ज किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण हुआ व्यक्ति रेलवे लाईन पर मिला, पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन पर मिला अगवा किया गया युवक, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की टांग तोड़ने के बाद रेलवे लाइन बिधिपुर फाटक के पास फेंक दिया। खुशकिस्मती से सुबह शौच के लिए बाहर निकली महिलाओं ने उसे देख लिया जिससे उसकी जान बच गई। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया है।
पीड़ित लखबीर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी धारीवाल ने बताया कि 24 दिसंबर को जब वह सुबह गुरुद्वारा साहिब गया तो रास्ते में कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसका अपहरण करके ले गए। उक्त लोग उसे पहले गांव लालोवाल के एक ट्यूबवेल पर ले गए लेकिन वहां मजदूरों के आने जाने से उसे अन्य विधिपुर फाटक के पास स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गए। जहां उसे बेहोश करके रखा गया। बुधवार सुबह जब उसे होश आया तो वह रेलवे लाइन पर पड़ा था और हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसके एक पैर की हड्डी भी टूटी हुई थी। मामले संबंधी पुलिस स्टेशन धारीवाल की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।