फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रूपये की धोखाधडी के आरोप में पांच पर मामला दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रूपये की धोखाधडी के आरोप में पांच पर मामला दर्ज

Tue, 11 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रूपये की धोखाधडी के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, दो थानों में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। जिला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर की गई धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उक्त सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फिलहाल बाहर है।
थाना कादियां के एएसआई पर्स राम ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव नत्थू खैरा के रहने वाले कुलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे शमशेर सिंह को जर्मनी भेजना चाहते थे। वह गुरदेव सिंह निवासी नत्थू खैरा, हरविंदर सिंह और अमितोज सिंह निवासी खरड़ के संपर्क में आए। उक्त लोगों ने कहा कि वह उनके बेटे को जर्मनी भेज देंगे। दोनों पक्षों के बीच सौदा 15 लाख रुपये में हुआ। उन्होंने उक्त तीनों को अपने बेटे को जर्मनी भेजने के लिए 15 लाख रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद उक्त तीनों आरोपियों ने न तो उनके बेटे को जर्मनी भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। ऐसा करके उक्त तीनों ने उनसे धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के इन आरोपों की जांच सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने की तो आरोप सही पाए गए। एसएसपी बटाला के आदेश पर थाना कादियां में उक्त तीनों लोगों के खिलाफ धारा 420, 406, 506 और 13 पंजाब प्रोवेंशन आफ ह्यूमन स्मलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में थाना सिविल लाइन में पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिविल लाइन बटाला के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मल्ही मार्केट बटाला के रहने वाले अर्शप्रीत सिंह जौहर ने बताया कि प्रियासी बत्रा निवासी अमृतसर और विपिन कुमार निवासी नवांशहर ने उनको सिंगापुर भेजने के लिए एक लाख रुपये लिया था। इसके बाद न तो उसको विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर एसएसपी बटाला के आदेश पर उक्त दोनों एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed