फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नौंवी कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नौंवी कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
नौंवी कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। हिमाचल के थाना इंदौरा के अंतर्गत आते गांव में नाबालिग छात्रा से दुराचार करने के आरोप में पंजाब के भगणाली गांव के युवक पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

डीएसपी नूरपुर ठाकुर ज्ञानचंद ने बताया कि गांव में नाबालिग छात्रा के परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी रविवार शाम करीब 6 बजे शौच के लिए घर के नजदीक ही खेतों में गई थी। वहां से गुजर रहे रमन कुमार (24) निवासी भगणाली जो कि फेरी का काम करता है ने उसे जबरस्ती गन्ने के खेतों में ले गया और रेप किया। लड़की के काफी देर घर न पहुंचने पर परिवार ने तलाश शुरू की और गन्ने के खेत से लड़की को बरामद कर लिया। गांववासियों ने आरोपी को गन्ने के खेत से बाहर निकलते देखा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। थाना इंदौरा की पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed