{"_id":"5b1d53584f1c1bfd6e8b70b9","slug":"171528648536-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठानी के मैट्रिक सार्टिफिकेट का दुर्पोयोग करके पास्पोर्ट और अन्य कागजात बनाने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठानी के मैट्रिक सार्टिफिकेट का दुर्पोयोग करके पास्पोर्ट और अन्य कागजात बनाने के आरोप
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठानी के सर्टिफिकेट का दुरुपयोग कर बनवाया पासपोर्ट
देवर और देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। जेठानी के सर्टिफिकेट इस्तेमाल करके पासपोर्ट व अन्य कागजात बनवाने के आरोप में पुलिस ने देवरानी और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
थाना सिविल लाइन के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव गोखुवाल की रहने वाली राजविंदर कौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी देवरानी बलप्रीत कौर और देवर हरिंदरपाल सिंह कुछ समय से कनाडा चले गए हैं। उन्होंने उनके मैट्रिक के सर्टिफिकेट का गलत इस्तेमाल करके पहले तो पासपोर्ट बनवाया और इसके बाद दोनों कनाडा चले गए।
राजविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उनकी देवरानी बलप्रीत कौर ने उनका मैट्रिक का सर्टिफिकेट चुरा लिया और राजविंदर कौर के नाम पर पासपोर्ट बनवा लिया। इसके अलावा बलप्रीत कौर ने उनके सर्टिफिकेट का दुरुपयोग करके राशन कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए दिए गए हलफिया बयान में अपना नाम बलप्रीत कौर की बजाय राजविंदर कौर लिखवाया हैै। ऐसा करके उसने अपने पति का पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट भी हासिल कर लिया। इस तरह धोखाधड़ी करके बलप्रीत कौर, राजविंदर कौर के नाम से अपने पति हरिंदपाल सिंह के साथ कनाडा चली गई। उसके चले जाने के बाद राजविंदर कौर को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला है। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि शिकायकर्ता राजविंदर कौर के आरोपों की जांच एसपी (जांच) सूबा सिंह ने की। जांच में आरोपी पाए जाने पर एसएसपी बटाला के आदेश पर बलप्रीत कौर और उसके पति हरिंदरपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।