फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गुरदासपुर मे हो रही चोरी व लूटपाट की घटनाओं को सुलझाने मे पुलिस विफल

गुरदासपुर मे हो रही चोरी व लूटपाट की घटनाओं को सुलझाने मे पुलिस विफल

Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर मे हो रही चोरी व लूटपाट की घटनाओं को सुलझाने मे पुलिस विफल
अपराधी व्यस्त, पुलिस पस्त, जनता में खौफ
विज्ञापन

चोरी व लूटपाट की घटनाओं को सुलझाने में पुलिस विफल
हितेंद्र शर्मा
गुरदासपुर।
शहर में पिछले एक महीने से लगातार हो रही लूटपाट और चोरी की वारदातों से जनता में खौफ है। अपराधी अपने काम में व्यस्त हैं और पुलिस उनके सामने पस्त है। एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर दावा कर रहे है पुलिस टीमें वारदातों का खुलासा करने के लिए काम कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर में चोर रात के समय घरों और दुकानों को निशाना बना रहे है। वहीं बेखौफ लुटेरे दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वारदातों के बाद पुलिस कुछ दिन तक तो सरगर्मी दिखाती है। बाद में हालात जस के तस हो जाते है। बीते एक माह के दौरान अंजाम दी गई वारदातों में पुलिस अभी तक किसी का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस से बेखौफ अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं और पुलिस कागजी कार्रवाई में ही जुटी रहती है। शहरवासी अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे है। एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर का कहना है कि सभी मामलों की जांच गहनता से की जा रही है और शहर में हो रही लूटपाट और चोरी की घटनाओं को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। बहुत जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

एक एक माह में हुई वारदातें
16 दिसंबर को जीटी रोड मिल्क प्लांट के बाहर आढ़ती के मुनीम से 3.30 लाख लूटे।
3 जनवरी को धारीवाल वार्ड नंबर 2 में सुनील मैंगी के घर से 35 हजार रुपये व 10 तोले सोना चोरी
5 जनवरी को गुरदासपुर सब्जी मंडी के बाहर शराब के ठेके से 16 हजार की शराब, नगदी चोरी
10 जनवरी को आदर्श नगर में महाजन फाइनेंस के कारिंदे से 2.11 लाख की लूट
14 जनवरी को धारीवाल पाहुल बेकरी से नगदी व अन्य सामान चोरी
16 जनवरी को गुरदासपुर स्पोर्ट किंग शोरूम से 70 हजार चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed