फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नशा छुड़ाओ केंद्र से दवा लेकर अस्पताल से बाहर निकल रहे दो भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला

नशा छुड़ाओ केंद्र से दवा लेकर अस्पताल से बाहर निकल रहे दो भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला

Wed, 13 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
नशा छुड़ाओ केंद्र से दवा लेकर अस्पताल से बाहर निकल रहे दो भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला
दो भाइयों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

गंभीर हालत में अमृतसर रेफर, मरा समझकर छोड़कर भागे युवक
स्विफ्ट में सवार होकर आए थे हमलावर
तरनतारन।
सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र से दवा लेकर बाहर निकल रहे दो भाइयों को स्विफ्ट कार में आए युवकों बुरी तरह पीटा। दोनों को मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से फरार हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया है। डीएसपी सिटी पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू करदी है।
तरनतारन के झबाल रोड निवासी गगन अपने भाई के साथ बुधवार को तरनतारन के सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र से दवा लेकर अपनी एक्टिवा से लौट रहे थे। अस्पताल के बाहर गांव जवंदा निवासी बिक्कर सिंह ने अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने उक्त युवकों की बुरी तरह पिटाई की उनके सिर पर वार किया। उन्हें मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने किस रंजिश की वजह से युवकों पर हमला किया इसकी जांच की जा रही है। युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed